व्यवसायी संघ के सदस्याें ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान - AKB NEWS

व्यवसायी संघ के सदस्याें ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान

संथालपरगना खुदरा व्यवसायी संघ की ओर से संगठन के व्यवसायियों ब्लड बैंक जामताड़ा में रक्तदान किया। मौके पर मनोज बरनवाल, विजय भगत, अभय बरनवाल, विपत पंडित, अरुण चौधरी, उमेश चौधरी, सुबोध मंडल के साथ कई व्यवसायियों ने रक्तदान किया। मौके पर संघ के संरक्षक विजय भगत ने रक्तदान महादान के विषय में व्यवसायियों को जागरूक किया। संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि जीवन में हर मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान करने से शरीर में रक्त का संचार होता है और जब पुराने रक्त के स्थान पर नए रक्त का निर्माण होता है, तो मनुष्य मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होता है। आज जीवन में इतनी सारी बीमारियों की उत्पत्ति हो गई है कि हर मौके पर लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है। जामताड़ा ब्लड बैंक को समुचित रूप से रक्तदान करते रहे। मौके पर राजू घोष, सुरेश साह, उज्जवल मंडल, राकेश पाल, बबलू गुप्ता, डोली वर्मा, भूपेश गुप्ता, बप्पा दा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads