राज्य गठन के बाद पहली बार हुआ चुनाव, झासा स्टेट चुनाव में जमशेदपुर के डाॅ. साहिर पाल उपाध्यक्ष बनाए गए
राज्य गठन के बाद पहली बार झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के सचिव पद का चुनाव रविवार काे रांची के करमटाेली स्थित आईएमए भवन में हुआ। सचिव पद के उम्मीदवार डाॅ बिमलेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी डाॅ. अमरेंद्र प्रसाद काे 660 वाेटाें से मात दी। वहीं जमशेदपुर के एसीएमओ सह सर्विलांस पदाधिकारी डाॅ. साहिर पाल उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। इससे पहले रांची में रविवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।
शाम 4 बजे के बाद डाॅ. पंकज, डाॅ. अखिलेश झा, डाॅ. विनाेद कुमार दास ने मतगणना शुरू की। शाम 5 बजे रिजल्ट की घाेषणा की गई। इससे पहले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और उपाध्यक्ष का चयन संघ के सदस्याें द्वारा एक सप्ताह पहलेे ही निर्विराेध कर लिया गया था। वोट बैलेट पेपर के माध्यम से पड़े। इसमें राज्य के सभी जिलाें के सदस्याें ने हिस्सा लिया। चुनाव काे सफल बनाने में स्टेट चीफ इलेक्शन कमिश्नर डाॅ. एस प्रसाद, डाॅ. लाल माझी, डाॅ. वीरेंद्र प्रसाद आदि का योगदान रहा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें