खाटू नरेश का श्वेत व्यंजनों से लगा भोग, दूधिया रोशनी से हुआ सराबोरमंदिर परिसर, फूलों से सजा श्याम दरबार - AKB NEWS

खाटू नरेश का श्वेत व्यंजनों से लगा भोग, दूधिया रोशनी से हुआ सराबोरमंदिर परिसर, फूलों से सजा श्याम दरबार

हरमू रोड निज मंदिर खाटू श्याम जी में शनिवार को शरद पूर्णिमा पर अनुष्ठान हुआ। खाटू वाले श्याम बाबा का अलौकिक श्वेत शृंगार किया गया। विभिन्न प्रजातियों के सफेद पुष्प गुलाब, जरबेरा और रजनीगंधा से स्वयं निर्मित गजरे का हार बनाकर श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका और मनोज खेतान ने श्याम बाबा का मनमोहक शृंगार किया।

लखदातार को सफेद मनमोहक बागां (वस्त्र) धारण कराया। श्वेत आभूषण पहनाया। मंदिर परिसर में सफेद विद्युत सज्जा किया, जिससे दूधिया रोशनी में प्रतीत हो रहा था मानों चांद धरती पर आ गया हो। मंदिर के सभी विग्रहों को भी श्वेत वस्त्र धारण कराकर सफेद पुष्पों की माला से शृंगार किया गया।

बाबा के श्वेत छवि में दर्शन का रहता है इंतजार

भक्तों ने रात 9 बजे दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित कर बाबा के दरबार में ताली संर्कीतन कर प्यारे-प्यारे भजन सुनाए। बाबा को खीर, काजू और अन्य श्वेत मिष्ठान्न अर्पित किए गए। रात 12 बजे बाबा की आरती हुई। भोग अर्पित कर दरबार में उपस्थित भक्तों के बीच बांटा गया। श्री श्याम मित्र मंडल रांची के महामंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस वर्ष शरद पूर्णिमा उत्सव सादगीपूर्ण तरीके से मना। सभी भक्तों ने सरकार द्वारा बताए गाइडलाइन की पूरी तरह से पालन किया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads