शहीद के परिजनों से मिले रघुवर दास, कहा- नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा, गांव में अभिषेक की प्रतिमा लगेगी - AKB NEWS

शहीद के परिजनों से मिले रघुवर दास, कहा- नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा, गांव में अभिषेक की प्रतिमा लगेगी

रांची जिले के चोरेया गांव के रहने वाले शहीद अभिषेक के परिजनों से मिलने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके पैतृक गांव पहुंचे। रघुवर दास ने शहीद की मां, भाई, दादी व बहनोई से मुलाकात कर परिजनां काे ढाढ़स बंधाया और कहा कि अभिषेक देश के लिए शहीद हुआ है, उसकी कुर्बानी को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। भाजपा परिवार शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने उनसे चोरेया मोड़ में शहीद के नाम से तोरणद्वार बनवाने, जिस स्कूल में अभिषेक की पढ़ाई हुई थी, उस स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर करने तथा गांव में उसकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी। रघुवर दास ने शहीद के परिजनों को अपनी ओर से तत्काल एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। साथ ही ग्रामसभा से निर्णय पारित कराने के बाद गांव में प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।

 उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को उनके त्याग व बलिदान की जानकारी मिलती रहे, इसलिए हर हाल में गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। करीब 20 मिनट तक रुकने के बाद वे वापस रांची लौट गए। मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, आदित्य साहू सहित अन्य भी थे। ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर को डयूटी के दौरान आर्मी जवान अभिषेक कुमार साहू कारगिल में शहीद हो गए थे।

बंधु तिर्की भी शहीद के परिजनों से मिले

बुधवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की भी शहीद के परिजनों से मिलने चोरेया गांव पहुंचे थे। बंधु ने परिजनों से कहा कि वे हर समय शहीद के परिजनों के साथ खड़ा हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads