प्रदेश कांग्रेस की उच्च स्तरीय कमेटी से मिले आठ आंदोलनकारी संगठन, मांगें पूरी करने पर दिया जोर
झारखंड सरकार के विभिन्न संस्थानों में नौकरी एवं अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति से बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिला। मंत्री बादल पत्रलेख ने आठों संगठनों से अलग-अलग मुलाकात की, जिसमें पंचायत सचिव, शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटेट, गृह रक्षा वाहिनी होमगार्ड, कारा वाहन चालक, जिला पुलिस, उत्पाद सिपाही, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल शामिल है।
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में विधायक ममता देवी, विधायक राजेश कच्छप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, सुषमा हेंब्रम, दीपक ओझा, जितेन्द्र त्रिवेदी उपस्थित थे।
मालूम हो कि 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान अनशन पर बैठे इन संगठनों के हजारों अभ्यर्थियों का अनशन और धरना कांग्रेस नेताओं ने जाकर समाप्त कराया था।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें