BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
11 काे ओपीडी को बंद कराएगा आईएमए
आयुर्वेदिक चिकित्सकाें काे भी 58 प्रकार की सर्जरी का अधिकार दिए जाने के खिलाफ आईएमए के आंदाेलन में मंगलवार काे झारखंड चैप्टर के चिकित्सक भी शामिल हुए। इस मिक्साेपैथी के खिलाफ प्रधानमंत्री काे पक्ष लिखकर आपत्ति जताई।
धनबाद के रेडक्राॅस भवन में आईएमए के झारखंड अध्यक्ष डाॅ एके सिंह ने मीडिया से कहा कि आयुर्वेदिक, यूनानी और होमियोपैथिक पद्धति को एलोपैथी के साथ मिक्स करना अनुचित और समाज के लिए घातक है। यह लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। इसके खिलाफ 11 दिसंबर काे पूरे राज्य में ओपीडी सेवाएं बंद कराएंगे।
इमरजेंसी और काेविड से सबंधित सुविधाएं इससे अलग रहेंगी। डाॅ सिंह ने कहा कि झासा ने भी आईएमए के आंदाेलन का समर्थन किया है, जिससे सरकारी अस्पतालाें में भी ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें