2 से 8 डिग्री सेल्सि. पर रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में कोल्ड चेन बनाने की तैयारी - AKB NEWS

2 से 8 डिग्री सेल्सि. पर रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में कोल्ड चेन बनाने की तैयारी

(अशोक विश्वकर्मा) बोकारो जिले में कोरोना महामारी से निबटने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी कड़ी में वैक्सीन के रखरखाव को लेकर भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला स्तर पर एक माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के रखरखाव के लिए डीप फ्रीजर और कोल्ड चेन की व्यवस्था की जा रही है।

कोरोना वैक्सीन को 2 से लेकर अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखने की तैयारी चल रही है। अस्पतालों में कोरोना की वैक्सीन रखने के लिए दो कमरे या एक हॉल की व्यवस्था की जा रही है, जिसे पूरी तरह से वातानुकूलित रखने की भी व्यवस्था होगी। उपकरणों के साथ-साथ केंद्रों में कोरोना के वैक्सीन के रखरखाव के लिए अलग से कमरा तैयार कर उनमें बिजली कनेक्शन देने सहित अन्य काम भी शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि पहले चरण में सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्राें के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दिए जाने की योजना है। डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर कंचन कुमारी के अनुसार सभी केंद्रों में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश सीएचसी व अस्पतालों के प्रभारियों को दे दिया गया है।

सीएस बोले...94 निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का है माइक्रोप्लान

फर्स्ट फेज में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा 132 निजी अस्पतालों में भी कार्यरत डॉक्टरों व कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए माइक्रोप्लान मांगा गया है। इसके तहत 2750 सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अभी तक 94 निजी नर्सिंग होम वालों का ही माइक्रोप्लान प्राप्त हुआ है।

जबकि, अभी 38 निजी अस्पताल व नर्सिंग होम वालों ने अभी तक माइक्रोप्लान भेजा ही नहीं है। जिन्हें नोटिस भेजी जा चुकी है। अगर वे जल्द माइक्रोप्लान नहीं भेजते हैं, तो कार्रवाई के लिए लिखेंगे। कोल्ड चेन में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JMm2Hw
https://ift.tt/2W0ybLf
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads