जरीडीह में ऑटो और स्कूटी में भिड़ंत होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल - AKB NEWS

जरीडीह में ऑटो और स्कूटी में भिड़ंत होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन चौक बांधडीह के समीप स्कूटी और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में स्कूटी सवार कसमार थाना क्षेत्र के मंजूरा निवासी 40 वर्षीय रघुनाथ महतो एवं उनका रिश्तेदार रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला सिकिदिरी निवासी 26 वर्षीय बबलू गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं, ऑटो में सवार बांधडीह स्थित करमाली टोला निवासी 55 वर्षीय अर्जुन करमाली भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्जुन को रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं रघुनाथ व बबलू को सदर अस्पताल से बीजीएच रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे की है।

रघुनाथ बबलू कुमार के साथ जड़ी-बूटी लाने कसमार से चंदनकियारी जा रहे थे। बांधडीह फोरलेन चौक के समीप वे लोग एक ऑटो की चपेट में आ गए। घटना में ऑटो का चालक राजकुमार कर्मकार बाल-बाल बच गया। ऑटो में सवार अर्जुन करमाली के अलावा सात लोग सवार थे। वे सभी गोला से एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads