कोऑपरेटिव कॉलोनी में छत से गिरकर महिला की मौत - AKB NEWS

कोऑपरेटिव कॉलोनी में छत से गिरकर महिला की मौत

शहर की कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लांट नंबर-208 के मकान में किराए के घर में रहने वाले गणेश सिंह की 50 वर्षीय पत्नी लालझरी देवी की मौत छत से गिरकर हो गई। घटना मंगलवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त गणेश सिंह बोकारो स्टील प्लांट में काम पर गए थे।

पड़ोस के लोगों ने इस हादसे की सूचना बीएस सिटी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को सूचना दी। गणेश सूचना मिलते ही घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इस कारण वह ड्यूटी जाने से पहले दवाई देकर बाहर का दरवाजा लगा देते थे, ताकि वह घर से ने निकले। इससे पहले वह घर से निकल भी गई थी।

तब खोजने में काफी परेशानी हुई थी। उनका एक बेटा था, जिसका देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। इसके बाद से उनकी पत्नी अधिक बीमार हो गई थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads