3 माह में बाउंस हुए 80 चेक, भेजे गए नोटिस
प्राॅपर्टी टैक्स के रूप में जमा किए जा रहे चेक नगर निगम के लिए सिरदर्द बन गए हैं। जब निगम इन चेकों काे बैंक भेजता है, ताे पता चलता है कि ग्राहक के खाते में रुपए हैं ही नहीं और चेक बाउंस हाे जाता है। पिछले तीन माह में ऐसे 80 चेक बाउंस हो चुके हैं।
निगम की राजस्व शाखा के अनुसार हर माह 15 से 20 ऐसे चेक आते हैं। ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है। एकाउंट मेंटेन करने के बाद पहले फाेन से संबंधित व्यक्ति काे सूचना देनी पड़ी है। उसके नहीं आने पर नाेटिस भेजना पड़ता है। जिन 80 लाेगाें के चेक बाउंस हुए हैं, उन सभी को नाेटिस भेजा गया है।
उन्हें दूसरा चेक देने या फिर नकद राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। धनबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी माेहम्मद अनीस ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से यह परेशानी आ रही है। निगम के अफसराें ने बताया कि इससे पहले मई से लेकर अगस्त के बीच भी 65 चेक बाउंस हाे चुके हैं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें