लाॅकडाउन में नाैकरी छूटने से तनाव में था युवक, फांसी लगा की खुदकुशी - AKB NEWS

लाॅकडाउन में नाैकरी छूटने से तनाव में था युवक, फांसी लगा की खुदकुशी

झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला चोपड़ा विला निवासी प्रभात रंजन के 30 वर्षीय इकलाैते पुत्र देवरंजन ने सोमवार को अपने ही घर की छत की रेलिंग में दुपट्टा से झूल कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पाकर झरिया पुलिस मृतक के आवास पहुंचे।

मृतक देवरंजन के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र कई महीनाें से तनाव में था। वह करीब छह माह से घर में ही बैठा था। एक निजी नर्सिंग हाेम ब्लड, शुगर अादि की जांच करता है। लाॅकडाउन में उसकी नाैकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में रहने लगा।

पिता ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी पूजा देवी सहित पूरा परिवार शाम को घर में ही थी। इसी बीच देवरंजन ऊपर तल्ले के कमरे में चला गया। कमरे की रेलिंग से पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देवरंजन काे 14 माह का एक पुत्र भी है।

पिता-पुत्र में छाेटी-छाेटी बाताें काे लेकर अक्सर हाेती थी कहासुनी: ससुराल पक्ष

घटना के बाद मृतक के ससुराल वाले चंदनकीयारी से पहुंचे। मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि आए दिन मृतक का पिता छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके दामाद को उल्टा सीधा बोला करता था। इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं दोनों पक्षों के आरोप- प्रत्यारोप को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर जमी थी।

वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए शव मंगलवार को भेजा जाएगा। इस संबंध में मृतक की पत्नी पूजा का कहना है कि अक्सर उनके घर में झगड़ा होता था। सोमवार को मृतक देवरंजन अपने पिता प्रभात रंजन की एटीएम से कुछ राशि की निकासी की थी। इस वजह से सुबह से ही मेरे पति व ससुर में झगड़ा हो रहा था। इसलिए मेरे पति देवरंजन ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

^घटना की सूचना पुलिस काे मिली। अभी तक किसी ने भी थाने में लिखित या माैखिक शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस मामले की जांच करेगी और दाेषियाें काे सजा दिलाएगी।”
प्रमाेद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, थाना, झरिया




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads