BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
कैरो में पीडीएस दुकानदारों की बैठक, महीने के 30 तारीख तक राशन उठाव व वितरण का निर्देश
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चन्द्र कुंवर की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के बीच कार्डधारियों की संख्या में बहुत ज्यादा अंतर को देखते हुए समरूपता लाने, शेष बचे आधार सीडिंग को यथाशीघ्र पूर्ण करने, महीने के प्रत्येक 30 तारीख तक राशन उठाव, वितरण और अवशेष का रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय को देने की बात कही।
मौके पर लखन उरांव, ब्रजकिशोर साहू, नासिर आलम, सुरेंद्र साहू, दीप शाह, दीपक साहू उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें