विस के आश्वासन व आवास समिति की बैठक में सदर अस्पताल के लिए नए भवन की रखी मांग - AKB NEWS

विस के आश्वासन व आवास समिति की बैठक में सदर अस्पताल के लिए नए भवन की रखी मांग

जिला परिसदन केंद्र में मंगलवार को झारखण्ड विधानसभा के सरकारी आश्वासन एवं आवास समिति की बैठक सभापति नीरल पूर्ति (मझगांव विधायक) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति द्वारा लंबित आश्वासनों तथा जिले के सरकारी आवासों के निर्माण, मरम्मत एवं आवंटन संबंधी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपायुक्त दिलीप टोप्पो द्वारा जिले में भवन प्रमण्डल के अंतर्गत नए समाहरणालय भवन, बी-टाइप (तृतीय/चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लिए आवास) आवास निर्माण, जिले में एक सदर अस्पताल के लिए नए भवन का निर्माण और डी-टाइप आवासों की मरम्मती किये जाने की मांग समिति के समक्ष रखी गई।

बैठक में उपायुक्त आवास, पुलिस अधीक्षक आवास, अनुमंडल पदाधिकारी आवास की मरम्मत संबंधी चर्चा की गई। इसके साथ ही कैरो व कुडू प्रखण्ड में स्वास्थ्य विभाग के दो अधूरे भवनों को भी पूर्ण कराए जाने की मांग रखी गई। समिति द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव मांगा गया।

समिति द्वारा छोटी-छोटी योजनाओं को जिला स्तर से पंचायतों द्वारा पूर्ण कराए जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में समिति के सदस्य समीर कुमार मोहंती, उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी विकास कुमार उज्जवल, उप सचिव सिराज वजीह, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीषा तिर्की सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads