बंद का मिश्रित असर, दुकानें रही खुली सड़कों पर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
नए कृषि कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन पर मंगलवार को सड़कों पर उतरे विभिन्न दलों के नेताओं ने अपना आवाज बुलंद किया। इस बीच भारत बंद का लोहरदगा में मिलाजुला असर देखने को मिला। आम दिनों की तरह ही दुकाने खुली रही। सड़कों पर आम जनों का आवागमन जारी रहा।
वही लंबे रूट की बसें और बॉक्साइट ट्रक का आवागमन प्रभावित हुआ। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बक्सी डीपा में एनएच पर बंद के समर्थन में कांग्रेसियों ने चक्का जाम किया था। इस दौरान किसी भी वाहनों को आवागमन नहीं करने दिया गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस के अजय शाहदेव ने कहा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य सभी वस्तुओं का लागू करें। सुखैर भगत ने कहा मंडियों को सरकार बंद करने का कानून लायी है। रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेती कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, शकील अहमद, मंत्री सह विधायक के प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा भगत, हाजी सिकंदर अंसारी, संदीप कुमार गुप्ता, सुबोध राय, हाजी जबारूल अंसारी, आजाद खान, दीपक महतो, डोमना उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर सीपीएम, भाकपा (माले), राजद, फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने संयुक्त बैनर तले महेश कुमार सिंह, शाहिद अहमद, दिलीप वर्मा, नबलू हसन की अगुवाई में किसान विरोधी अध्यादेश कानून को रद्द करने तथा भारत बंद का समर्थन सभी वाम दल व धर्म निरपेक्ष पार्टियों ने रैली-प्रदर्शन तथा आम सभा की। इधर जिले में भारत बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। जनजीवन भी बहुत अधिक प्रभावित नहीं रहा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें