भागा 5 नंबर बीसीसीएल क्वार्टर में मिले नरमुंड व कंकाल के अवशेष, किया जब्त - AKB NEWS

भागा 5 नंबर बीसीसीएल क्वार्टर में मिले नरमुंड व कंकाल के अवशेष, किया जब्त

झरिया थाना क्षेत्र के भागा पांच नंबर में बीसीसीएल के बंद क्वार्टर से सटी दीवार के समीप नरमुंड व कंकाल के अवशेष मिलने की सूचना पर साेमवार की देर रात झरिया पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने वहां से नरमुंड व कंकाल के अवशेष काे जब्त किया। मंगलवार काे पुलिस ने फिलहाल सनहा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उक्त नरमुंड व कंकाल के अवशेष काे फाेरेसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिर्पाेट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हाे पाएगा कि नरमुंड व कंकाल का अवशेष युवती का है या पुरुष का।

एक साल से बंद है क्वार्टर

स्थानीय लाेगाें की बात मानें ताे उक्त क्वार्टर में लाेदना काेलियरी में कार्यरत माे. जलील अंसारी रहते थे। करीब एक साल पूर्व सेवानिवृत्त हाेने के बाद माे. जलील उक्त क्वार्टर काे खाली कर गाेविंदपुर में रहने के लिए चले गए। पड़ाेस मेंं रहनेवाला राेहित पासवान उक्त क्वार्टर में रहने के लिए आवास का ताला खाेलकर बाहरी हिस्सा की सफाई एक अंसगठित मजदूर से करा रहा था।

सफाई के दाैरान ही छाई के नीचे नरमुंड व कंकाल के अवशेष मिले। मजदूर ने कंकाल काे कचरा समझकर झाड़ी के समीप फेंक दिया। लेकिन जैसे ही कचरा फेंका नरमुंड बाहर दिखने लगा। इस संबंध में झरिया थाना इंस्पेक्टर प्रमाेद कुमार सिंह ने कहा कि नरमुंड व कुछ अवशेष जब्त कर सनहा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads