मधुबन में प्रशिक्षु एसआई व तेलीपाड़ा में सिपाही के घर से लाखों की चाेरी
जिले में चाेरी की घटनाओ में इजाफा हुआ है। लगातार चाेरी की घटनाओं की रिपाेर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसमें अाम लाेगाें काे शिकार बनाया जा रहा है। इस बार झारखंड पुलिस काे चाेराें ने निशाना बनाया है।
चाेराें ने मधुबन के पीपराटांड़ में प्रशिक्षु दाराेगा और तेलीपाड़ा के आदर्श नगर में सिपाही के आवास का ताला ताेड़ कर 2.5 लाख रुपए नकदी सहित 14 लाख की संपत्ति की चाेरी कर ली। सदर थाना व मधुबन ओपी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच कर रही है।
दुर्घटना में जख्मी मामा काे देखने गाेरखपुर गए, घर में हाे गई चाेरी
धनबाद जिला बल का जवान अभिषेक शर्मा के अावास के ताला ताेड़ कर चाेरी की घटना काे अंजाम दिया गया है। अभिषेक काेर्ट में जज के बाॅडीगार्ड के रूप में तैनात है। तीन दिसंबर काे मामा के एक्सीडेंट हाेने की सूचना मिलने के बाद वे परिवार सहित गाेरखपुर चले गए थे। 8 दिसंबर काे मकान मालिक ने घर में चाेरी हाेने की जानकारी दी।
10 दिसंबर की सुबह वे घर पहुंचे ताे देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। तीन कमराें का ताला ताेड़ कर चाेरी की घटना काे अंजाम दिया गया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमीरा, ट्रंक आदि खुला हुआ था।
इन सामानाें की हुई चाेरी
गले का साेने का चेन, एक जाेड़ी झाली, चार हाथ का कंगन, चार साेने की अंगूठी, दाे जाेड़ी चांदी का पाजेब, चार जाेड़ी चांदी की बिछिया तथा 1.5 लाख रुपया नकद।
ट्रेनिंग कर रहे बेटे से मिलने हजारीबाग गए शिवनाथ के घर चोरी
नावागढ़|मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ बस्ती में शिवनाथ पांडेय के बंद आवास से बुधवार की रात अपराधियों ने एक लाख नकदी सहित दस लाख रुपए मूल्य के सोना-चांदी का जेवर चुरा लिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को गुरुवार की सुबह हुई।
घटना के समय घर में काेई नहीं था। घर में ताला लगा हुआ था। जानकारी के मुताबिक शिवनाथ पांडेय का पुत्र अंकित पांडेय झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और इस समय वह पदमा हजारीबाग में ट्रेनिंग कर रहा है। घर के सभी सदस्य बुधवार को हजारीबाग (पदमा) गए थे।
घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही वे लोग पहुंचे। शिवनाथ पांडेय ने बताया कि जब वह घर पहुंचे और बाहर का गेट खोला ताे देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर जाते ही देखा कि अलमीरा का भी ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी।
इन सामानाें की हुई चाेरी
अंगूठी, चेन, नेकलेस, कानबाली, कंगन, मांगटीका, मंगलसूत्र, नोजपीन, नथिया, लॉकेट, चांदी की कटोरी, सिक्के, बिस्किट, दीपक व अन्य जेवर, एक लाख नकद।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें