शातिर अपराधियाें पर सीसीए लगाने की तैयारी, थानाें से मांगे हिस्ट्री शीटराें के आपराधिक रिकाॅर्ड
जिले में आपराधिक घटनाओँ पर लगाम लगाने के लिए पुलिस जिले के हिस्ट्री शीटराें की कुंडली खंगाल रही है। जिले के वरीय अधिकारियाें ने ऐसे अपराधियाें के खिलाफ सख्ती से निपटने के मूड में हैं।
एसएसपी ने जिले के सभी थानेदाराें से ऐसे अपराधियाें की लिस्ट तलब की है, जिनके खिलाफ चार से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे अपराधियाें के खिलाफ तड़ीपार व सीसीए की कार्रवाई करनी है। जिले में रंगदारी मांगने की घटना काे देखते हुए पुलिस ने यह कमद उठाया है।
ऐसे लाेगाें की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिनके खिलाफ तड़ीपार और सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा जा सके। इसमें धनबाद का बाघमारा, कतरास, तेतुलमारी, जाेगता, तेतुलमारी, लाेयाबाद, केंदुआडीह, बैंकमाेड़, झरिया सहित अन्य थाना क्षेत्र शामिल है।
ऐसे लाेगाें में गैंग्स, अपराधी और अन्य अपराधी शामिल है। पुलिस ऐसे अपराधियाें पर नजर हैं जाे गाेली चला कर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें