बलियापुर में गर्भवती ने प्रसव के बाद दम तोड़ा, प्रसव कक्ष में समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं - AKB NEWS

बलियापुर में गर्भवती ने प्रसव के बाद दम तोड़ा, प्रसव कक्ष में समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं

बलियापुर सीएचसी के प्रसव कक्ष में समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिलने के कारण बड़ादाहा गांव निवासी राजेश महतो की गर्भवती पत्नी कौशल्या देवी ने बुधवार की देर रात प्रसव पीड़ा के बाद एसएनएमएमसीएच जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। जबकि नन्हीं बच्ची धनबाद एसएनएमएमसीएच में मौत से जूझ रही है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

बड़ादाहा के राजेश महतो की पत्नी कौशल्या देवी वर्तमान में अपने मायके पहाड़पुर में रह रही थी। बुधवार रात को प्रसव पीड़ा होने से पहाड़पुर के सहिया ने ममता वाहन से बलियापुर सीएचसी ले गया। सीएचसी में लगभग 9:30 बजे रात को प्रसव पीड़ा से ममता वाहन के ऊपर ही बच्ची काे जन्म दिया।

चिकित्सक नहीं रहने से खून से लथपथ महिला इलाज किए बिना ही आनन-फानन में धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। इधर, आदिवासी कुड़मी समाज के सपन कुमार महतो, प्रदीप महतो आदि ने मुख्यमंत्री से प्रसव कक्ष में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। चिकित्सा प्रभारी राहुल कुमार से संबंधित जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads