BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
भूली माेड़ में शराबी ने जवान काे दिया धक्का, जवान चोटिल
भूली माेड़ में हंगामा कर रहे शराबी काे राेकना टाइगर जवान काे महंगा पड़ा गया। शराबी ने बाइक सवार टाइगर जवान काे धक्का दे दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद शराबी माैके से भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़ा गया।
फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में रखा है। माैके पर पहुंची बैंकमाेड़ थाना की गश्ती टीम ने जख्मी जवान विपुल काे पाेपुलर नर्सिंग हाेम भर्ती कराया। जहां चिकित्सकाें ने बताया कि जवान का कंधा डिस लाैकेट हाे गया है।
सूचना मिलने पर बैंकमाेड़ थाना प्रभारी भी नर्सिंग हाेम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद जवान काे घर में आराम करने की सलाह दी है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें