रिंकू सिंह के केस के मामले में हुई सुनवाई
पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में आरोपी रिंकू सिंह के केस में सुनवाई हुई। प्रभारी एडीजे 1 अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में सुनवाई हुई।
अदालत ने गवाही के लिए दाे जनवरी की तिथि निर्धारित की है। अदालत ने रिंकू सिंह के खिलाफ 4 दिसंबर 2019 को आरोप गठन किया था। 21 मार्च 2017 को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सुशांतो सेनगुप्ता मर्डर केस में हुई सुनवाई
सुशांतो सेनगुप्ता की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने गवाही के लिए 8 जनवरी की तिथि तय की है। 5 अक्टूबर 2002 को धनबाद कोर्ट से लौटने के दौरान गोविंदपुर के पास घात लगाए अपराधियों ने सुशांतो सेनगुप्ता को गोली मार दी थी।
इस मामले में हाईकोर्ट ने सुशांतो की मां के आवेदन पर सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है। आरोपी सुशांतो बनर्जी, हलधर महतो, ठाकुर मांझी आदि के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें