BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
सुबह घने कोहरे से थमी जिंदगी की रफ्तार
बोकारो में ठंड असर अब लगातार तेज होता दिख रहा है। मंगलवार को शहर में पहली बार घना कोहरा छाया देखा गया। कोहरे के कारण सुबह काफी देर तक आम जनजीवन की रफ्तार थमी रही।
वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाए चलते दिखे। दूसरी तरफ, मंगलवार को बोकारो फिर पूरे झारखंड में सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दरम्यान यहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले एक-दो दिनों में भी बोकारो में कोहरे की यही स्थिति बनी रहेगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें