जीईएल चर्च कांप्लेक्स सुनसान:शहर में रात 8 बजे से पहले ही गिरने लगे दुकानों के शटर अपर बाजार में अफरा-तफरी, कर्मचारी निकले तो लगा जाम : रांची - AKB NEWS

जीईएल चर्च कांप्लेक्स सुनसान:शहर में रात 8 बजे से पहले ही गिरने लगे दुकानों के शटर अपर बाजार में अफरा-तफरी, कर्मचारी निकले तो लगा जाम : रांची


 रांची में काेराेना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हाेती जा रही है। संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने रात 8 बजे तक ही दुकानें खाेलने की अनुमति दी है। इसका असर गुरुवार काे दिखा। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मुहल्लाें की दुकानों के शटर रात 8 बजे से पहले ही गिरने लगे।

अपर बाजार, एमजी राेड, रातू राेड, सर्कुलर राेड में दुकान बंद हाेने से सड़कें सुनसान हाे गईं। अपर बाजार में अफरा-तफरी रही। रंगरेज गली, साेनार पट्टी, नार्थ मार्केट राेड की दुकानों में काम करनेवाले कर्मी घर के लिए निकले, ताे लाेहिया चाैक से गाड़ीखाना चाैक तक जाम लग गया। रात 8 बजते ही एमजी राेड, हरमू राेड, सर्कुलर राेड में पुलिस वैन का सायरन बजने लगा।

हाेटल-रेस्टाेरेंट में पार्सल लेने को लगी भीड़

एमजी राेड, सर्कुलर राेड, रातू राेड के हाेटल-रेस्टाेंरेंट और फूड स्टाॅल रात 8 बजे के बाद खुले थे। पार्सल लेने के लिए एमजी राेड के कई प्रतिष्ठित हाेटलाें में पार्सल ब्वॉयज के साथ-साथ आम लाेगाें की भीड़ लग गई थी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads