एसएसएलएनटी में आर्ट्स में 75, साइंस व काॅमर्स में 70% अंकों पर सीधा दाखिला - AKB NEWS

एसएसएलएनटी में आर्ट्स में 75, साइंस व काॅमर्स में 70% अंकों पर सीधा दाखिला

शहर के इंटर कॉलेजों और प्लस टू हाई स्कूलों में इंटरमीडिएट के तीनाें संकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसएसएलएनटी महिला काॅलेज में इंटर ऑर्ट्स में 75 प्रतिशत और इंटर साइंस तथा काॅमर्स में 70 प्रतिशत अंक हासिल करनेवाली छात्राओं का सीधा नामांकन लिया जाएगा। इंटर के तीनों संकाय में डायरेक्ट एडमिशन 20 अगस्त तक जारी रहेगा।

वहीं, आर्ट्स में 75 प्रतिशत से कम अंक और साइंस तथा काॅमर्स में 70 प्रतिशत से कम अंक पानेवाली छात्राएं काॅलेज की वेबसाइट से फाॅर्म डाउनलोड कर उसे भरकर 1 से 20 अगस्त के बीच काॅलेज में जमा कर सकती हैं। 20 अगस्त तक सीधे नामांकन के बाद बची सीटों पर ऑफलाइन फाॅर्म जमा करने वाली छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर नामांकन दिया जाएगा।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads