जन्मदिन पर सीएम को देश भर से मिली शुभचिंतकों की बधाई, मुख्यमंत्री ने बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया
जन्मदिन पर देशभर से नेताओं और शुभचिंतकों ने सीएम हेमंत सोरेन को बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव और मंत्री आलमगीर आलम ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री स्वस्थ रहें, यशस्वी रहें, राज्य की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते रहें।
कांग्रेस के राजेश ठाकुर, डॉ. इरफान अंसारी, आलोक दूबे, डॉ राजेश गुप्ता ने भी सीएम को शुभकामनाएं दी हैं। सांसद दीपक प्रकाश ने दी बधाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। प्रकाश ने सीएम के स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की मंगलकामना की है।
सीएम ने सभी बधाई देनेवालों को दिया हृदय से धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिन पर बधाई और शुभकामना देनेवालों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि जन्मदिन पर झारखंड समेत पूरे देश से मिल रहे आशीर्वाद और शुभकामना संदेशों से वह अभिभूत हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि जीवन के आगामी वर्षों में भी वह जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहेंगे।
झामुमो नेताओं ने जन्मदिन पर लगाए पौधे : हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर रांची जिला झामुमो अध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया व रामलखन सिंह कॉलेज प्रांगण में फलदार पौधे लगाये गए। कार्यक्रम में हेमलाल कुमार मेहता, अश्विनी शर्मा, आदिल इमाम, राजेश ठाकुर आदि शामिल हुए। प्रखंड समितियों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें