स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स के कैश काउंटर के कर्मियों की मांगी जानकारी - AKB NEWS

स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स के कैश काउंटर के कर्मियों की मांगी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स में हुए कैश काउंटर घोटाले के मामले में वर्ष 2006-10 की अवधि में पदस्थापित लेखा पदाधिकारियों, एकाउंटेंट, कैशियर आदि की जानकारी मांगी है। पूछा है कि इस अवधि में रिम्स में कौन-कौन अफसर पदस्थापित थे, जिनके कार्यकाल में यह वित्तीय गड़बड़ी हुई। 

तत्कालीन संयुक्त स्वास्थ्य सचिव सुधीर रंजन ने इस मामले की जांच की थी और इस अवधि में पदस्थापित अफसरों पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

बताते चलें कि रिम्स का कैश काउंटर का संचालन कर रही कंपनी करीब 99.42 लाख की गड़बड़ी की थी। इसके बाद कंपनी फरार हो गई। तत्कालीन लेखा पदाधिकारियों और एकाउंट सेक्शन से जुड़े कर्मियों को दोषी ठहराया गया था।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads