महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर : देवघर - AKB NEWS

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर : देवघर


 महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुवार को देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम समेत सभी शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुट गई। भक्तों ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के नारों से गूंज उठा। बाबा वैद्यनाथ धाम में बुधवार की रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

इधर, पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर रखी है। रात में शिवालयाें में भगवान शिव व माता पार्वती का शुभ विवाह कराया जाएगा। 27 साल में पहली बार बाबा वैद्यनाथ धाम में काेराेना महामारी के कारण महाशिवरात्रि पर जुलूस, बारात और झांकी नहीं निकाली जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शिवगंगा सरोवर में NDRF की टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसमें 4 मोटर बोट, 35 लाइफबॉय, डीप डाइविंग सेट के माध्यम से पूरे शिवगंगा सरोवर की 24×7 मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद हैं।

भक्तों ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया।
भक्तों ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया।

हालांकि मंदरि परिसर में कई श्रद्धालुओं ने मास्क नहीं लगाया था। सोशल डिस्टेंस का भी लोगों ने ध्यान नहीं रखा। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पिछली महाशिवरात्रि की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। वहीं, पटना बोरिंग रोड से आए राजीव बम ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से बाबा नगरी आ रहा हूं। साल दर साल व्यवस्थाओं में जो बढ़ोत्तरी की जा रही है, वो काबिले तारीफ है।

बाबा वैद्यनाथ धाम में बुधवार की रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।
बाबा वैद्यनाथ धाम में बुधवार की रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।

इससे पूर्व, बाबा वैद्यनाथ धाम में मंगलवार को उतारे गए सभी 22 मंदिर के पंचशूल की विशेष पूजा कर बुधवार को मंदिर के शिखर पर पुन: स्थापित किया गया। इस दौरान पंचशूल को छूने व सिर पर लगाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पंचशूल स्थापित होने के बाद सबसे पहला गठबंधन सरदार पंडा द्वारा कराया गया। इसके बाद आम भक्तों द्वारा गठबंधन कराने का सिलसिला आरंभ हुआ।

डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने सुबह-सुबह बाबा मंदिर पहुंच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने सुबह-सुबह बाबा मंदिर पहुंच कर विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।

सुबह 9:24 बजे तक शिव याेग, फिर सिद्ध याेग लगेगा
महाशिवरात्रि शिव योग व सिद्धि योग में मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्याें के अनुसार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को दोपहर 2:40 बजे से हाेगी। यह 12 मार्च की दोपहर 3:02 बजे तक रहेगी। 11 मार्च को सूर्याेदय से सुबह 9:24 बजे तक शिवयोग रहेगा। इसके बाद सिद्ध योग लगेगा। महाशिवरात्रि 11 मार्च को शिव सिद्धि योग में मनेगी। महाशिवरात्रि पर्व में महानिशीथ काल की प्रधानता रहती है। धनिष्ठा नक्षत्र के चलते सूर्य, शुक्र, बुध, चंद्र 11वें नंबर की कुंभ राशि में रहेगी। इन चारों ग्रहों का चतुर्ग्रही योग भी शुभ फलदायक रहेगा।

जमशेदपुर स्थित टेल्को लक्ष्मीनगर हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
जमशेदपुर स्थित टेल्को लक्ष्मीनगर हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads