BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई। अगले तीन दिनों तक गर्जन के साथ बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के ऊपर से एक टर्फलाइन गुजर रही है। साथ ही उत्तर और पश्चिमोत्तर इलाके में सिस्टम बना हुआ है। इस कारण तेज गर्जन के साथ बारिश हो रही है।
मौसम का मिजाज:रांची समेत कई जिलों में 3 दिन बारिश के आसार, तीन डिग्री तक गिरेगा पारा : रांची
रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई। अगले तीन दिनों तक गर्जन के साथ बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के ऊपर से एक टर्फलाइन गुजर रही है। साथ ही उत्तर और पश्चिमोत्तर इलाके में सिस्टम बना हुआ है। इस कारण तेज गर्जन के साथ बारिश हो रही है।
उन्होंने बताया कि शनिवार से सोमवार तक गर्जन के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम और हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार को राजधानी रांची में जहां 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं सिमडेगा के कोलेबिरा में 22.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान भी रहे।
बारिश होने से पहले सबसे अधिक 22 डिग्री तापमान डालटनगंज में रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और जमशेदपुर का 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल से आसमान साफ हो जाएगा। इससे तेज धूप निकलेगी।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें