फीस नहीं भरी तो 9015 बच्चे ऑनलाइन क्लास से बाहर, निजी स्कूलाें ने डीएसई कार्यालय काे दी जानकारी - AKB NEWS

फीस नहीं भरी तो 9015 बच्चे ऑनलाइन क्लास से बाहर, निजी स्कूलाें ने डीएसई कार्यालय काे दी जानकारी

शहर के निजी स्कूलाें के 9015 बच्चे ऑनलाइन क्लास से वंचित हैं। यह जानकारी निजी स्कूलाें ने डीएसई कार्यालय काे दी। कार्यालय ने शहर के 43 निजी स्कूलाें से पूछा कि उनके यहां 12वीं तक कितने बच्चे हैं, कितने ऑनलाइन शिक्षा ले रहे हैं व कितने इससे वंचित हैं, इसका क्या कारण है। 43 में से 41 स्कूलाें ने जवाब दिया।

इसके अनुसार इन स्कूलाें में कुल नामांकित बच्चाें 97178 हैं, इसमें से 88163 ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं, जबकि 9015 बच्चे ऑनलाइन क्लास से वंचित हैं। अभिभावक संघ का मानना है कि बच्चे खराब नेटवर्क व मोबाइल के कारण नहीं बल्कि फीस नहीं देने के कारण उन्हें शिक्षा से वंचित रखा है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads