BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
मझिआंव में मारपीट में युवक घायल
मझिआंव थाना क्षेत्र के देवनकारा निवासी मुनीराम का पुत्र शिवपूजन राम 31 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि बच्चन देव यादव से शिवपूजन राम कुछ दिन पहले 24 हजार उधार लिया था। जब कल शाम को शिवपूजन राम ने बचन देव यादव का पैसा लौटाने उसके घर गया तो बचन देव यादव ने 24 हजार की जगह 31 हजार रुपए की मांग की।
शिवपूजन राम ने उसे 31 हजार रुपए नहीं देने की बात कही। उसी बात उग्र होकर बचन देव यादव, प्रेम प्रकाश यादव, रंजीत यादव आदि लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें